4

Wednesday, February 13, 2013

90 की उम्र में 15 साल की लड़की से ब्याह!


90 की उम्र में 15 साल की लड़की से ब्याह!

 सऊदी अरब में एक 90 साल के शख्स ने मोटा दहेज देकर 15 साल की एक लड़की से शादी की है। इस बेमेल शादी से देश भर में काफी नाराजगी है। मानवाधिकार कार्यकर्ताओं से लेकर सोशल मीडिया पर भी इसकी जमकर आलोचना की जा रही है।

अल अरबिया के मुताबिक, शादी के नाम पर हुए इस हादसे से सहमी लड़की ने दो दिन तक खुद को कमरे में बंद करके रखा और पति को अंदर नहीं आने दिया। इसके बाद वह अपने घरवालों के पास भाग आई। वहीं दूल्हा लगातार अपनी शादी को जायज और कानूनन सही ठहरा रहा है। उसका यह भी कहना है कि उसने लड़की से शादी करने के ऐवज में उसके यमनी पिता और सऊदी मां को 17,500 डॉलर (करीब 9.66 लाख रुपये) दहेज के रूप में दिए हैं। अब उसका कहना है कि या तो उसके ससुराली लड़की वापस करें या उसका दिया दहेज लौटाएं।

लड़की के साथ हुए इस वाकये से लोगों में उसके मां-बाप के प्रति काफी गुस्सा है और ट्विटर के जरिए उन्होंने अपनी भड़ास भी निकाली है। सऊदी नैशनल असोसिएशन फॉर ह्यूमन राइट्स की सुहैला जीन अल-अबेदीन ने प्रशासन से अपील की है कि वह दखल देकर जल्द से जल्द इस नाबालिग लड़की को बचाएं।

1 comment: